सारंगढ़। जिले के किसानों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। खरीफ विपणन वर्ष 2025 में धान बेचने वाले हजारों किसानों को आज बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा।
जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जानकारी देते हुए बताया कि सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के कुल 84,058 किसानों ने खरीफ विपणन वर्ष 2025 में 4,42,948.84 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया था। अब कृषक उन्नति योजना के तहत इन किसानों को अंतर राशि (बोनस) का भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जिला बिलासपुर के विकासखंड बिल्हा अंतर्गत रहंगी खेल मैदान से प्रदेशभर के किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी। इसी क्रम में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के किसानों के खातों में ₹3,237.96 लाख की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों से देखा जा सकेगा। किसान और जनप्रतिनिधि शुक्ला भवन, विशालपुर (रायपुर रोड) सारंगढ़, जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष एवं जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभाकक्ष में एकत्र होकर कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।
जिला प्रशासन ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। धान बोनस की इस राशि से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और आगामी कृषि कार्यों में सहायता मिलेगी।

- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
