सारंगढ़-बिलाईगढ़। 12वीं बोर्ड के जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद परीक्षा केंद्र में कुल 110 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान यहां 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने केंद्र प्रभारी से परीक्षा संचालन संबंधी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा भी उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंधाईभाठा का भी निरीक्षण किया गया, जहां 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने उड़नदस्ता दल की उपस्थिति एवं उनके निरीक्षण की जानकारी लेते हुए परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बालपुर परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस केंद्र में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित होती पाई गई।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी केंद्रों में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो रही है।

- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




