Toxic का विलेन कौन? पांच ‘100 करोड़ी’ फिल्मों में दिखा, हर साल कई मूवीज में आता है नज़र…
कन्नड़ फिल्म Toxic का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। यह दर्शकों को काफी हद तक पसंद आया है। गीतू मोहनदास निर्देशन इस पैन इंडिया गैंगस्टर ड्रामा में रॉकिंग स्टार यश लीड हीरो हैं।
लेकिन इस फिल्म का विलेन कौन है? चलिए हम आपको बताते हैं.…
यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ के टीजर में इसके विलेन का चेहरा नहीं दिखाया गया। सिर्फ हीरो यानी यश पर फोकस रखा गया। वैसे इस फिल्म में विलेन के तौर पर टोविनों थॉमस नज़र आएंगे, जो कई फिल्मों में हीरो के तौर पर नज़र आ चुके हैं।
37 साल के टोविनो थॉमस मलयालम सिनेमा के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। वे 2012 से लगातार मलयालम फिल्मों में काम कर रहे हैं। ‘टॉक्सिक’ उनकी पहली कन्नड़ फिल्म है। उन्हें पहले मलयालम के अलावा दो तमिल फिल्मों Abhiyum Anuvum और Maari 2 में भी काम कर चुके हैं।
पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो टोविनो थॉमस हर साल दो से ज्यादा फिल्मों में नज़र आते हैं। 2025 में उन्हें ‘आइदेंटिटी’, ‘L2: एम्पुरान’, ‘Maranamass’ (कैमियो), ‘Narivetta’ और ‘Lokah Chapter 1: Chandra’ (कैमियो) में देखा गया था
टोविनो थॉमस ने अब तक पांच ऐसी फिल्मों में भी काम किया है, जिनकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई 100 करोड़ रुपए से ज्यादा रही है। उनकी ये पांच फ़िल्में और उनकी वर्ल्डवाइड कमाई इस प्रकार है :-
लोका चैप्टर 1 – चन्द्र (2025) : 303.67 करोड़ रुपए
एल 2 – एम्पुरान (2025) : 266.81 Cr करोड़ रुपए
2018 (2023) : 180.03 करोड़ रुपए
लुसिफ़र (2019) : 177.50 करोड़ रुपए
ARM (2024) : 107.32 करोड़ रुपए
टोविनो थॉमस की आने वाली फिल्मों में कन्नड़ की ‘टॉक्सिक’ के अलावा मलयालम की Pallichattambi और Athiradi शामिल हैं, जो फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फ़िल्में इसी साल रिलीज होंगी।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

