सावधान! विधानसभा सत्र के दौरान छुट्टी ली तो नपेंगे कर्मचारी..सारंगढ़ कलेक्टर का ‘रेड अलर्ट’, मुख्यालय छोड़ने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध!
सारंगढ़: छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। कलेक्ट्रेट डॉ. संजय कन्नौजे ने एक बेहद सख्त आदेश जारी करते हुए जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की ‘आजादी’ पर लगाम कस दी है। सोमवार 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलने वाले इस सत्र के दौरान किसी भी कर्मचारी को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने या छुट्टी मनाने की इजाजत नहीं होगी।
लापरवाही पड़ी भारी, तो सीधे होगी कार्रवाई-
कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को जवाब देने के लिए विभाग का मुस्तैद रहना अनिवार्य है। तारांकित-अतारांकित प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचना और शून्य काल जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में रत्ती भर भी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कर्मचारी इस दौरान बिना ठोस कारण या उच्चाधिकारियों की अनुमति के गायब पाया गया, उस पर गाज गिरना तय है।
अपर कलेक्टर को बनाया ‘कमांडो’, नोडल अधिकारी नियुक्त-
विधानसभा से जुड़े पत्राचार और सूचनाओं पर ‘रॉकेट’ की रफ्तार से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नोट कर लें संपर्क सूत्र-
नोडल अधिकारी श्रवण कुमार टंडन (मोबाइल: 9425564594)
आधिकारिक ईमेल: collector-sghbgh@cg.gov.ईं
क्यों सख्त हुआ प्रशासन?
विधानसभा सत्र के दौरान लोक लेखा समिति, स्थगन प्रस्ताव और आश्वासनों पर त्वरित जवाब देना जिले की जिम्मेदारी होती है। प्रशासन नहीं चाहता कि किसी बाबू या अफसर की छुट्टी की वजह से जिले की छवि खराब हो। जिले में साफ संदेश दे दिया गया है— “सत्र खत्म होने तक काम ही पूजा है, छुट्टी का ख्याल दिमाग से निकाल दें।”
- दहशत का लाइव वीडियो: सारंगढ़ के केडार-सुरली मार्ग पर दिखा खूंखार तेंदुआ..बांध किनारे टहलते देख ग्रामीणों के उड़े होश! - February 19, 2026
- शास्त्रों में आत्मघात को बताया महापाप..उत्तररामचरित के माध्यम से डॉ. गौतमसिंह ने दी चेतावनी..’अंधतामिस्र’ नरक में मिलता है स्थान.. - February 19, 2026
- मजदूरी छोड़ ‘कोसा’ ने बदली ध्रुव कुमार की तकदीर..रेशम के धागों से बुना खुशहाली का पक्का मकान! - February 19, 2026
