सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों सोमवार को का दौरा कर, वहां बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत देवबोड़ में हितग्राही के घर पहुंच कर, बन रहे पीएम मकान का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। हितग्राही चंद्रिका मारकंडे ने बताया कि उन्हें दो किश्त राशि मिली है, जिससे निर्माण में मकान का कॉलम की है और ईंट की चुनाई जारी है। पहले वे कच्चे मिट्टी के घर में रहते थे, जहां बरसात के समय काफी परेशानी होती थी और छत से पानी टपकता था। अब पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित आवास मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर योजनाओं के वास्तविक हितग्राही को लाभ की जानकारी ली। कलेक्टर ने पंचायत और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्माण कार्य समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 बिलाईगढ़ का निरीक्षण किया गया। यहां 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 13 बच्चे पंजीकृत पाए गए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी ली और सभी बच्चों को बुनियादी शिक्षा एवं आवश्यक गतिविधियां नियमित रूप से सिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रत्ना जायसवाल से सुपरवाइजर नियमित निरीक्षण के लिए आती हैं या नहीं, की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्य सुनिश्चित करने कहा। ग्राम पंचायत देवरबोड़ टाडापारा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के लिए आकर्षक वातावरण तैयार करने हेतु भवन में कार्टून पेंटिंग कराने को कहा, ताकि बच्चे रुचि के साथ पढ़ाई कर सकें।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

