जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को 08 किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/02/2026को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला एक लाल रंग के HF डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक OD 17 L 0372 का चालक उड़ीसा से गांजा लेकर ग्राम मल्दा, सारंगढ़ की तरफ जा रहा है सूचना पर सरिया थाना के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक OD 17 L 0372 को पकड़ा गया।मोटर सायकल के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम धरम सिंह सिदार पिता गैंग सिंह सिदार उम्र 45 वर्ष ग्राम मल्दा थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ बताया । मोटर सायकल में पीछे बंधे प्लास्टिक बोरी तथा डिक्की की तलाशी लेने पर 07 पैकेट में कुल 08किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर जिला कंटामाल उड़ीसा से गांजा लेकर ग्राम मल्दा ,थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ बिक्री हेतु ले जाना बताया कि आरोपी धरम सिंह सिदार के कब्जे से 08किलो 240 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग HF डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक OD 17 L 0372, एक नग मोबाइल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि मोतीलाल डनसेना प्र0आर0- मोहन गुप्ता सुरेंद्र सिदार, आरक्षक- , विमल जांगड़े दिलीप स्नेही, दिगंबर , खेमलाल,साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
