छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक SDO की लाश संदिग्ध हाल में मिली है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG-MSC) के एसडीओ पर पदस्थ शोभाराम देवहारी की डेड बॉडी शनिवार सुबह उनकी गाड़ी में मिली है।

जांच के दौरान पुलिस को एसडीओ की गाड़ी से शराब और चखना मिला है। हालांकि उनके शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं।
संदिग्ध हालत में मिली लाश
लाश कार में संदिग्ध हालत में मिली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। शोभाराम की डेड बॉडी उनके घर के करीब एक किमी की दूरी पर मिली है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गाड़ी में संदिग्ध अवस्था में उन्हें देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी खोलकर देखा तो शोभाराम की मौत हो चुकी थी।
बालोद के रहने वाले थे शोभाराम
शुरुआती जानकारी के अनुसार, SDO शोभाराम देवहारी बालोद जिले के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से ये जगदलपुर के कुशवाहा भवन माड़िया चौक के पास रह रहे थे। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों देखा कि शोभाराम अपनी गाड़ी में बेसुध पड़े थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फौरन बोधघाट पुलिस को दी।
कार का लॉक खोलकर बाहर निकला
मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने तरफ कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। माना जा रहा है कि 13 फरवरी की रात उन्होंने कार में बैठकर ही शराब होगी। पुलिस के अनुसार, शरीर में किसी तरह के निशान नहीं हैं। संभवत हार्ट अटैक से मौत हो सकती है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच हो रही है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

