अम्बिकापुर। मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम पीपर खार ढाब निवासी अजय रजवाड़े नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि हेल्थ वैलनेस सेंटर लहपटरा के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ है।
देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची है। युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई है। लखनपुर थाना प्रभारी संदीप कौशिक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
