सारंगढ़। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों की शहादत को आज पूरा देश नमन कर रहा है। इसी कड़ी में भाजयुवा मोर्चा सारंगढ़ नगर मंडल द्वारा स्थानीय भारत माता चौक पर एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मोमबत्तियों की रोशनी में याद किए गए वीर
नगर अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजयुवा मोर्चा की टीम और भाजपा पदाधिकारियों ने भारत माता चौक पर एकत्रित होकर मोमबत्तियां जलाईं। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरा माहौल ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद जवान अमर रहें’ के नारों से राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
वरिष्ठ नेताओं और मातृशक्ति की उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मातृशक्ति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
प्रमुख भाजपा पदाधिकारी: जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वार्ड 13 पार्षद सत्येंद्र सिंह बरगाह, जिला कोषाध्यक्ष निखिल केसरवानी, मंडल अध्यक्ष जयबानी, महामंत्री राजा गुप्ता।
संगठन एवं युवा नेतृत्व: विहिप जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ठाकुर, विकास थवाईत, अजय देवांगन और नगर अध्यक्ष अक्षत स्वर्णकार।
महिला शक्ति: चंद्रिका सिंह ठाकुर, मनीषा मघरिया, अनुपमा केसरवानी, माही महंत एवं रचना गोस्वामी।
युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प-
श्रद्धांजलि सभा में राहुल केशरवानी, रमाकांत यादव, राजा पूरी गोस्वामी सहित भारी संख्या में युवा साथियों ने भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में किशन भास्कर, आर्यन मिश्रा, निराकार मालाकार, भविष्य नामदेव, कान्हा यादव, समीर यादव, गोलू ठाकुर, अविनाश चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित होकर वीर जवानों को नमन किया।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
