छत्तीसगढ़:कोई मेरा पीछा कर रहा है’, रात 11 बजे गर्लफ्रेंड से मिलने गया था नाबालिग, 14 दिन बाद बड़ा खुलासा…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक नाबालिग का शव मिला है। नाबालिग अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था उसके बाद से वह लापता था। उसे आखिरी बार 29 जनवरी को देखा गया था। 29 जनवरी को नाबालिग अपने दोस्तों के साथ मड़ई मेले में था उसके बाद वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जमनीडीह गांव गया था लेकिन तभी से लापता है।
12 फरवरी को जमनीडीह के जंगल में नाबालिग का शव मिला है। नाबालिग का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परिजनों ने इस हत्या करार देते हुए शुक्रवार को थाने का घेराव किया। नाबालिग का नाम उद्रेश वर्मा था। वह 17 साल का था। पास के ही गांव की एक लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा था।
दोस्तों ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
उद्रेश के दोस्तों ने 30 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि मेले के बाद उद्रेश ने दोस्त के मोबाइल से अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल किया और रात 11 बजे उससे मिलने चला गया। इसके बाद दोस्तों ने उसे बहुत खोजा पर वह मिला नहीं। 30 जनवरी को दोस्तों ने भंवरपुर चौकी में उद्रेश के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
परिजनों का हंगामा
नाबालिग की लाश मिलने के बाद परिजनों और दोस्तों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने का घेराव किया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग के दोस्तों ने पुलिस को एक ऑडियो सौंपा है। ये ऑडियो इंद्रेश के आखिरी फोन कॉल का था। जिसमें वह काफी डरा और सहमा हुआ था। नाबालिग ने डरे सहमे आवाज में भटकने की बात कही थी उसने कहा था कि कोई उसका पीछा कर रहा है और लोकेशन भेजने कहा था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस पूरे मामले में पुलिस ने नाबालिग की गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के प्रयासों से मिली सड़कों को मंजूरी..मुख्यमंत्री ने किया 4 महत्वपूर्ण सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन.. - April 18, 2026
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने टॉपर सेजल पटेल को दी बधाई..स्कूल के अनुशासित माहौल और गुरुजनों के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार… - April 18, 2026
- मुंह का कैंसर किस उम्र में होता है? यहां जानिए किन लोगों को Oral Cancer का ज्यादा खतरा है… - April 18, 2026

