नाश्ते में कुछ मीठा खाने की मन है तो बना लें सूजी का हलवा, खाते ही होगी जन्नत का अहसास, फटाफट नोट कर लें रेसिपी…
आप मीठा खाने की शौकीन हैं तो सूजी का हलवा आपको जरूर पसंद होगा। एक वक्त था जब गांव देहात या छोटे शहरों में किसी रिश्तेदार के आने पर सूजी का हलवा और बेसन के पकौड़े नाश्ते में बनाए जाते थे।
अगर कभी मीठा खाने का जी करता था तो हलवा लोगों को पहली पसंद हुआ करता था। सूजी का हलवा खाने में बहुत टेस्टी लगता है और इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है। लेकिन अब ज्यादातर शहरों में नवरात्रि में या किसी पूजा के दिन ही सूजी का हलवा बनाया जाता है। ऐसे में अगर आपका किसी दिन कुछ मीठा खाने की मन करे तो सूजी का हलवा बना सकते हैं। हम आपको सूजी का हलवा बनाने की एक बहुत ही आसान रेसिपी बता रहे हैं। इस तरह हलवा बनाएंगे तो बहुत मुलायम और टेस्टी बनेगा। बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें सूजी के हलवा की रेसिपी।
मुलायम सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- सूजी का हलवा बनाने के लिए 250 ग्राम सूजी ले लें। अब सूजी को एक बार चेक कर लें कि कोई कीड़ा तो नहीं है। सूजी को छान लें और बराबर मात्रा में चीनी निकाल लें। आप सूजी को किसी कटोरी या कप से भी नाप सकते हैं। दोनों की मात्रा बराबर होनी चाहिए।
दूसरा स्टेप- सूजी का हलवा देसी घी में अच्छा बनता है और इसकी खुशबू और स्वाद दूर तक महकने लगता है। हलवा बनाने के लिए करीब 200 ग्राम देसी घी लें। आप घी की मात्रा अपने हिसाब से कम ज्यादा भी कर सकते हैं। अब कड़ाही में सूजी डालकर हल्की आंच पर चलते हुए 8-10 मिनट के लिए भून लें। अब सूजी में आधे से ज्यादा घी डालें और 2-3 मिनट के लिए और भून लें। सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाना चाहिए।
तीसरा स्टेप- दूसरी ओर गैस पर एक पैन में चीनी और सूजी का तीन गुना पानी रख दें और चाशनी बना लें। चीनी के पानी में घुलने तक ही पकाना है और इसी वक्त पिसी हुई इलाइची का पाउडर डाल दें। तैयार की गई चाशनी को भुनी हुई सूजी में आधा डाल दें और सूजी को मिक्स करते हुए चलाएं।
चौथा स्टेप-बची हुई चाशनी को भी सूजी में मिला दें और गैस की फ्लेम कम कर दें। अब सूजी को फूलने तक आपको बीच-बीच में चलाते हुए हलवा को पकाना है। जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप हलवा को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला रख सकते हैं।
पांचवां स्टेप- अगर आपको केसर पसंद है तो चाशनी बनाते वक्त थोड़ी भीगी हुई केसर डाल दें। लो जी बनकर तैयार हो गया है एकदम टेस्टी सूजी का हलवा, इसे आप पसंदीदा मेवा डालकर सर्व कर सकते हैं। बच्चों को ये हलवा सबसे ज्यादा पसंद आएगा।
- होली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! मोदी सरकार ने खोला खजाना, सीधे बैंक खाते में आएगी अगली किस्त… - February 14, 2026
- महाशिवरात्रि पर बन रहे 2 दुर्लभ शुभ योग, व्रत-पूजा से मिलेगा दोगुना फल… - February 14, 2026
- CBSE बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्र जान लें क्या है ड्रेस कोड, पेपर वाले दिन क्या पहनने लड़के और लड़कियां… - February 14, 2026
