एसपी आंजनेय वैर्ष्णेय के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर पकड़ाया शातिर चोर…17.41 लाख की चोरी का खुलासा..
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कप्तान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वैर्ष्णेय के कुशल मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता की एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम पवनी में हुई लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसपी वैर्ष्णेय की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और अपराध नियंत्रण की रणनीति का ही परिणाम है कि प्रार्थी के जीवन भर की कमाई को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
घटना 11 फरवरी की है, जब नगर पंचायत पवनी निवासी प्रार्थी रामलाल साहू (58 वर्ष) सपरिवार कार खरीदने कसडोल गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 6 तोला सोना, चांदी के जेवरात और नगदी समेत कुल 7,41,500 रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज होते ही एसपी आंजनेय वैष्णव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिसिया तकनीक और ‘बहादुर’ की सूंघ ने पकड़ा चोर-
विवेचना के दौरान पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। शादी समारोह में आए टेंट, कैटरिंग और कैमरा टीम के सदस्यों से जब बारी-बारी से सवाल किए गए, तो कौशिक प्रधान नाम का व्यक्ति पुलिस के तीखे सवालों के सामने हड़बड़ाने लगा। इसी बीच डॉग हैंडलर बहादुर थापा के साथ आए डॉग ने संदिग्ध के पास बार-बार चक्कर लगाकर पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शत-प्रतिशत बरामदगी:
एसपी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने आरोपी के पास से सोने के जेवरात (6 तोला 2 ग्राम): कीमत ₹5,59,000/-
चांदी के जेवरात कीमत ₹1,79,000/ नगदी और आधार कार्ड
घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल (CG 22 W 3226)
कुल 7,41,000 रुपये का माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।
इन जांबाजों की रही मुख्य भूमिका-
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी व विवेचक सउनि प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक नरेंद्र साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वर चंद्रा, चंद्रमणी साहू, अर्जुन सिंह, राजेंद्र बघेल सहित साइबर प्रभारी सउनि राम कुमार मानिकपुरी और दीपक मैत्री की विशेष भूमिका रही।
पवनी क्षेत्र की जनता ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी आंजनेय वैर्ष्णेय और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की है।
- मार्शल आर्ट्स से आत्मरक्षा की अलख जगा रहे राजेश नायक और विजेंद्र गुड्डू यादव.. - February 13, 2026
- सारंगढ़ सखी वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए सुरक्षा और न्याय का ‘सशक्त कवच’,जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने की सराहना… - February 13, 2026
- सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप 2026 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ - February 13, 2026
