दिल्ली की 13 साल की स्कूल गर्ल अनाहत सिंह ने भारतीय स्क्वॉश एंड रैकेट्स फेडरेशन (एसआरएफआई) के लगातार दो खिताब जीते। 13 साल की स्कूल गर्ल अनाहत सिंह इलाहबाद में हुए संजय गुप्ता मेमोरियल टूर्नामेंट में अनाहत महिला और अंडर-15 दोनों वर्गों में चैंपियन बनीं।
इससे पहले कोलकाता में बंगाल ओपन में भी जीती दोहरी ट्रॉफी
उन्होंने आयुवर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की उन्नति त्रिपाठी को 3-0 से और महिला वर्ग में महाराष्ट्र की सुनीता पटेल को पराजित किया। इससे पहले भारत की शीर्ष खिलाड़ी ने कोलकाता में बंगाल ओपन में भी दोहरी ट्रॉफी जीती। अनाहत ने राजस्थान की यशी जैन को 3-0 से मात देकर अंडर-15 का खिताब जीता। इसके बाद तमिलनाडु की राथिका सीलान को 3-1 से मात देकर महिलाओं के वर्ग में चैंपियन बनीं।
40 से ज्यादा खिताब राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं जिसमें दो बार की राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी शामिल हैं
06 अंतरराष्ट्रीय खिताब भी जीत चुकी हैं। इसमें यूरोपियन जूनियर ओपन और डच जूनियर ओपन 2019 शामिल हैं
जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं
6 साल की उम्र में बैडमिंटन से की थी शुरुआत, दो साल बाद पकड़ लिया स्क्वॉश का रैकेट
2020 में अंडर-13 वर्ग में यूरोप, एशिया और भारत की नंबर एक खिलाड़ी बनीं। एक साथ तीन अलग-अलग क्षेत्रों में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
