सारंगढ़। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के श्रमिक परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। श्रम विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके बच्चों को मिल रहा है। ‘सियान’ (बुजुर्गों) की सेवा से लेकर ‘नौनिहालों’ की उच्च शिक्षा तक, सरकार हर मोर्चे पर श्रमिकों के साथ खड़ी है।

बुजुर्ग श्रमिकों को ‘सियान सहायता’: 20 हजार की एकमुश्त राशि-

राज्य सरकार ने उन बुजुर्ग श्रमिकों का हाथ थामा है जिन्होंने अपना पूरा जीवन निर्माण कार्यों में लगा दिया। ‘मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना’ के तहत 59 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे निर्माण श्रमिक, जो पिछले 3 वर्षों से मंडल में पंजीकृत हैं, उन्हें 20,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
मातृशक्ति का सम्मान-
मिनीमाता महतारी जतन योजना
महिला श्रमिकों के कल्याण हेतु समर्पित ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ के अंतर्गत मंडल में कम से कम 1 वर्ष पूर्व पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिला श्रमिकों को 20,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे अपने और अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकें
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उड़ान, 1 लाख से 50 लाख तक की मदद-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर बच्चों की शिक्षा के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं-
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना:
इसके अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को कक्षा के अनुसार 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है।
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: यह योजना प्रतिभावान बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। 90 दिन पूर्व पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को 5,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।
विदेश में पढ़ाई का
सपना होगा पूरा-
सबसे खास बात यह है कि यदि श्रमिक का बच्चा विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता है, तो सरकार उसे 50 लाख रुपये तक की सहायता राशि (उस देश की निर्धारित करेंसी दर पर) उपलब्ध कराएगी।
श्रमिकों से अपील
श्रम विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिले के समस्त अपंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं ताकि सरकार की इन जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
- जनजातीय संस्कृति का भव्य संगम : सारंगढ़ में “जनजातीय गरिमा उत्सव” ने बिखेरे परंपरा और प्रतिभा के रंग… - May 23, 2026
- SRH vs RCB: रन चेज में बौखला गए विराट कोहली, ट्रेविस हेड से करने लगे जुबानी जंग; मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ… - May 23, 2026
- छत्तीसगढ़:शराब पीने से रोकना मां को पड़ा भारी, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बचाने पहुंची मासूम बेटी भी घायल… - May 23, 2026

