शिक्षा व्यवस्था की फिर एक बार शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। लखनपुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला जामझोर में अध्यापन कार्य छोड़कर शिक्षक नदारद रहने के कारण बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा स्कूल के स्वीपर के कंधों पर आ गया।

सरकारी स्कूल में फिर शर्मनाक तस्वीर
जानकारी के अनुसार, स्कूल के दो शिक्षक अपनी ड्यूटी छोड़कर अक्सर चना लेने या अन्य बहानों से स्कूल नहीं आते हैं। इसी वजह से नौनिहालों को पढ़ाने का काम स्कूल का स्वीपर कर रहा है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
