छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग, पथराव में 7 पुलिसकर्मी घायल…
गरियाबंद जिले के एक गांव में जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपियों द्वारा कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इसके बाद रविवार (1 फरवरी) को दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई, जिसमें सात पुलिसकर्मी एवं दो ग्रामीण भी घायल हुए हैं.
पुलिस ने सोमवार (2 फरवरी) को इस मामले कि जानकारी दी.
एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर लगाई आग
पुलिस के अनुसार जमानत पर रिहा आरोपी और उसके दो साथियों ने कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों पर हमला किया, जिनमें से एक 2024 के मंदिर अपवित्रता मामले में गवाह था. इसके बाद रविवार शाम को हुए हमलों के बाद, राजिम थाना क्षेत्र के दुतकैया गांव में एक विशेष समुदाय के सैकड़ों ग्रामीणों की क्रोधित भीड़ ने दूसरे समुदाय के लोगों के आधे दर्जन से अधिक घरों पर हमला किया और उन्हें आग लगा दी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह दुतकैया के निवासी आरिफ कुरैशी, सलीम खान और रायपुर निवासी इमरान सिद्दीकी ने राजिम थाना क्षेत्र में बकली गांव और फिंगेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के बेसिन गांव में चार लोगों पर कथित तौर पर हमला किया. आरोपी ने बताया कि उन्होंने दो पीड़ितों से मोबाइल फोन भी लूटे थे.
मामले को नियंत्रित कर रही पुलिसकर्मियों पर हुआ पथराव
हमलों के बाद, ग्रामीणों ने राजिम थाने में तीन और फिंगेश्वर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसमें इन तीनों को रविवार की शाम करीब 6 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, बाद में शाम को, दुतकैया और आसपास के गांवों के सैकड़ों निवासी कथित तौर पर इकट्ठा हुए और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के घरों पर हमला किया, जिसमें कुरैशी का घर भी शामिल था.
हिंसा फैलने पर कुछ वाहनों में आगजनी की गई और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया. इस दौरान सात पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘ग्रामीणों पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं.’
एक अधिकारी ने यह भी बताया कि एक घायल पुलिसकर्मी को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों का राजिम कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. घायल नागरिकों को रायपुर के एक निजी और एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- सारंगढ़ की माटी का लाल बना देश की शान: आईपीएस आकाश मगरिया बने हावड़ा के पुलिस कमिश्नर… - February 3, 2026
- होनहार लवी केशरवानी ने बढ़ाया जिले का मान, अब ISRO में वैज्ञानिक बनने की ओर कदम.. - February 3, 2026
- पीएम सूर्य घर योजना में गंभीरता से कार्य नहीं करने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार… - February 3, 2026
