सारंगढ़। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 2026 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी, संतुलित और जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें समाज के हर वर्ग के हितों का समावेश है।
निखिल बानी ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाने वाला है।

बजट की प्रमुख विशेषताएं-
व्यापारियों और एमएसएमई सेक्टर के लिए आसान ऋण सुविधा और कर प्रक्रियाओं का सरलीकरण।
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा, जिससे व्यापार करना और अधिक आसान होगा।
विदेश यात्रा और विदेशों में शिक्षा अब पहले की तुलना में सस्ती होगी।
कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी।
जिला अस्पतालों का उन्नयन किया जाएगा।
हर जिले में बालिकाओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था।
खेल और शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान।
टैक्स चोरी पर सख्त अर्थदंड का प्रावधान।
मोबाइल, बैटरी, ओवन, बायोगैस और सीएनजी जैसे उत्पाद सस्ते होंगे।
उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक तकनीक और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकेगा।
निखिल बानी ने कहा कि यह बजट उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए भी अनुकूल है। बुनियादी ढांचे के विकास, स्टार्टअप्स और एमएसएमई सेक्टर को सहयोग मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इनकम टैक्स पेयर्स के लिए कर व्यवस्था को सरल बनाया गया है, जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी और बचत व निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं, गरीबों और छोटे वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान किया गया है।
अंत में निखिल बानी ने कहा कि 2026 का केंद्रीय बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला है और इससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे केंद्र सरकार का एक समावेशी और दूरदर्शी बजट बताया।
- भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को धर्म विशेष से जोड़कर देखना दुर्भाग्यपूर्ण – ज्योति पटेल - June 22, 2026
- साउथ अफ्रीका से हारते ही फंसा पेच! अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा समीकरण… - June 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध पकड़ाया, किरायेदार बनकर रह रहा था, पुलिस को फोन में मिले कई अहम सबूत… - June 22, 2026


