सारंगढ़। जनपद पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) राधेश्याम नायक द्वारा आहूत सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और जनहित के संकल्प लिए गए।

महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि-
बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुष्ठ रोग मुक्त जिले का संकल्प
अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों और अधिकारियों को कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा:
”हम अपने जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ का इलाज संभव है और हम जल्द से जल्द रोगियों का पता लगाकर उन्हें उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों या उनके परिवार के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होने देंगे।”
अधिकारियों ने मांगी माफी: प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर हुई चर्चा-
बैठक के दौरान जनपद सदस्यों और सभापतियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रमों में अधिकारियों द्वारा उन्हें उचित रूप से आमंत्रित नहीं किया जाता। अपनी इस त्रुटि को स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों ने सदन में माफी मांगी और भविष्य में प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने का आश्वासन दिया।
प्रमुख उपस्थिति-
इस बैठक में जनपद के विभिन्न विभाग प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य और सभापति उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और विभागीय समन्वय को लेकर अपनी बातें रखीं।

- साइकल की सौगात से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान-संजय भूषण पाण्डेय - August 1, 2026
- सारंगढ़:खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: दुकानों की जांच, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे… - August 1, 2026
- सारंगढ़:धरती को हराभरा बनाने मारवाड़ी महिला सम्मेलन का संकल्प, अशोका पब्लिक स्कूल में 20 पौधे रोपे… - August 1, 2026




