पत्रकार कल्याण महासंघ की बैठक पासीद-मिरौनी बैराज में संपन्न, कई पत्रकारों ने ली संगठन की सदस्यता…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। पत्रकार कल्याण महासंघ जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शुक्रवार को पासीद-मिरौनी बैराज के मनोरम तट पर आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान की अनुशंसा पर एवं जिला अध्यक्ष सुनील बरेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहे कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई पत्रकारों ने आज संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष सुनील बरेठ ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों के सम्मान और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेगा।
इन पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण किया अमित कुमार बरेठ,सतधनु सारथी,घनश्याम निराला,नरेंद्र वारे एवं सुरेंद्र वारे।
इस अवसर पर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष सुनील बरेठ,जिला महासचिव देवकुमार जाटवर,बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य हलधर लहरे एवं अनिल यादव समेत पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
