सारंगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र खेलभाठा मैदान का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच, सुरक्षा एवं दर्शक व्यवस्था का रुपरेखा तैयार किया । कलेक्टर ने लोक निर्माण, विद्युत यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी और नपा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि – दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई जाए , साथ ही दर्शक दीर्घा (बैठक व्यवस्था) को और बड़ा तथा आकर्षक स्वरूप दें , ताकि – अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि – गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम गरिमा मय और व्यवस्थित होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें । इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिपं इंद्रजीत बर्मन , एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर साहू , तहसीलदार प्रकाश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
