सारंगढ़ । ग्राम कुम्हारी में इंडियन गैस एजेंसी के डीलर किशोर चंद्रा व भाजपा नेत्री गीता चंद्रा के द्वारा उनके इंडेन गैस एजेंसी में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर एवं गैस चूल्हा का वितरण जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरें के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे रहीं, जिन्होंने स्वयं हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया ।
इस अवसर पर श्रीमती लहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि – उज्ज्वला योजना से ग्रामीण व गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है तथा उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हुआ है । यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्वस्थ ईंधन बेहतर जीवन की भावना को साकार किया जा रहा है । कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी जनपद सदस्य श्रीमती हीरा जाटवर , सरीता लहरें एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सबने योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया तथा पात्र हित ग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
