सारंगढ़–बिलाईगढ़।
जिले में पुलिस अधीक्षक आँजनेय वैष्णेय के सशक्त, संवेदनशील एवं अपराध-निरोधक नेतृत्व का सकारात्मक असर अब साफ तौर पर ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। विशेषकर महिलाओं से संबंधित अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट ने यह साबित कर दिया है कि जिले की महिलाएं और बालिकाएं अब स्वयं को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

पुलिस विभाग द्वारा जारी अपराध आँकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में बड़ी कमी दर्ज की गई है, जो कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ होने का स्पष्ट संकेत है।
बलात्कार के मामलों में 19 प्रतिशत की गिरावट-
वर्ष 2024 में जिले में बलात्कार के 22 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 18 रह गई। यह 19 प्रतिशत की कमी महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को दर्शाती है।
शीलभंग के मामलों में भी आई कमी-
महिलाओं के सम्मान से जुड़े शीलभंग के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
वर्ष 2024 में 27 प्रकरण, जबकि 2025 में 24 प्रकरण दर्ज हुए, जिससे लगभग 22 प्रतिशत की कमी सामने आई है।
घरेलू प्रताड़ना पर सख्त कार्रवाई-
पति एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ना के मामलों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली।
वर्ष 2024 में 17 प्रकरण, जबकि 2025 में केवल 9 प्रकरण दर्ज हुए। यह 47 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी पुलिस की सख्त नीति और महिला-हितैषी दृष्टिकोण का परिणाम मानी जा रही है।
स्कूली छात्राओं ने जताया आभार-
जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक आँजनेय वैष्णेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे निडर होकर स्कूल-कॉलेज आ-जा सकती हैं। पुलिस की गश्त, त्वरित सुनवाई और महिला हेल्पलाइन की सक्रियता से उनमें सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
अपराधियों में पुलिस का भय-
एसपी आँजनेय वैष्णेय के निर्देश पर लगातार कार्रवाई, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार, महिला सुरक्षा अभियान और संवेदनशील पुलिसिंग के कारण अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आमजन का कहना है कि “एक अधिकारी अपराधियों पर भारी” साबित हो रहे हैं।
जनता में बढ़ा भरोसा-
महिला सुरक्षा को लेकर किए गए इन ठोस प्रयासों से जिले की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। जानकारों का मानना है कि यदि इसी तरह सतत कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले समय में अपराधों में और भी कमी दर्ज होगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
