सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 73023 कृषकों को मिले 14.60 करोड़ रुपये…

IMG-20251120-WA0050.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की राशि कृषकों के खाते में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोयंबत्तूर, तमिलनाडु से वेबकास्ट के माध्यम से बुधवार 19 नवम्बर 2025 को हस्तांतरण किया गया है । इस अवसर पर वृहद “किसान सम्मेलन” का आयोजन किया गया । इस आयोजन हेतु संचालक कृषि के आदेश एवं डॉ. संजय कनौजे कलेक्टर के निर्देश तथा मार्गदर्शन पर कृषि विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत स्तर एवं जिले के सेवा सहकारी समितियों में किसान सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बोईरदादर जिला रायगढ़ एवं कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा जिला बलौदाबाज़ार-भाटापारा में आयोजित किया गया, जहां 50 कृषक गण शामिल हुए । विकासखंडों के कार्यालय कृषि उपज मंडी के सभाकक्ष में कृषको को वेबकास्ट के माध्यम से जोड़ा गया। इसी अवसर पर सारंगढ़ में देवेन्द्र रात्रे, सुनील कुमार यादव, दीपक कुमार बंजारे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सारंगढ़ उपस्थित रहे ।
विकासखंड बरमकेला जनपद सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति, श्रीमती सहोद्रा सदस्य जिला पंचायत, मनोहर पटेल, श्री कैलाश पांडा, भूतनाथ पटेल, श्री बसंत कुमार नायक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बरमकेला एवं निलेश राव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय बरमकेला कार्यक्रम में उपस्थित होकर कृषकों को संबोधित करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान किये। प्रत्येक क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, व्हीएनएस द्वारा कृषकों को उनके क्षेत्र के ग्राम पंचायतों एवं धान उपार्जन केन्द्रों में इस कार्यक्रम का अवलोकन कराया गया। इस आयोजित किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम में लगभग 2369 कृषक वेबकास्ट के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन से जोड़ा गया। इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार विभिन्न संचार माध्यम व्हाट्सएप्प एवं ई-मिडिया के माध्यम से किसानों को सूचित किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र कृषकों को प्रत्येक चार माह में खरीफ, रबी एवं जायद फसल हेतु 2-2 हजार रूपये उन्नत बीज, दवा एवं खाद क्रय के लिए खाते में प्रदान किया जाता है। इस बार छ.ग. राज्य के 24.70 लाख किसानों को 494.13 करोड़ रुपये एवं जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 73023 किसानों को 14.60 करोड़ रूपये उनके बैंक खातो में प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से कृषकों को संबोधित कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं क़िस्त डायरेक्ट बेनिफिट डीबीटी के द्वारा, देश के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी कृषकों को 18,000 करोड़ की धनराशि का ट्रांसफर किया गया है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts