छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को अरेस्ट किया है। ये दोनों ओडिशा में रहते थे लेकिन चोरी करने के लिए बस्तर के इलाके में आते थे ताकि किसी को शक नहीं हो।

गिरफ्तारी के बाद इन्होंने बताया कि वह अवैध तरीके से भारत में घुसे थे और करीब सालभर से ओडिशा में रह रहे थे। चोरी करने के लिए बस्तर आते थे। यहां आकर पहले रेकी करते थे उसके बाद चोरी करते थे।
पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों जगदलपुर के अलग-अलग घरों में चोरी करते थे। बड़ी बात ये है कि जिन घरों में इनको सीसीटीवी फुटेज लगा दिखाई देता था उसका डीवीआर निकाल लेते थे ताकि कोई उन्हें पहचान नहीं पाए।
सोने-चांदी के जेवरात बरामद
पुलिस ने इन बांग्लादेशी चोरों के पास से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात के साथ कैश बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि अवैध तरीके से भारत में एंट्री करने के बाद इन्होंने फर्जी तरीके से अपनी वोटर आईडी भी बनवा ली थी। जब पुलिस ने इलेक्शन कमीशन की साइट पर इनकी वोटर आईडी को सर्च किया तो कुछ भी नहीं मिला।
कैसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया के कई जिलों में एक ही पैटर्न में चोरी की शिकायतें आई थीं। अलग-अलग इलाकों में केस दर्ज कराए गए थे। जिसके बाद एसपी शलभ सिन्हा के एक अलग टीम गठित की। जहां चोरी हुई उन इलाकों के CCTV कैमरे खंगाले गए। इसके साथ ही मुखबिरों की मदद ली गई। पुलिस को जानकारी मिली की चोर ओडिशा के कोरापुट जिले के रहने वाले हैं। चोरी करने के लिए आते हैं। जिसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया।
रेकी करके करते थे चोरी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की। चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी करने के इरादे से वह ओडिशा से जगदलपुर आते थे। यहां वह अलग-अलग इलाकों की पहले रेकी करते थे। जब उन्हें यह पता चलता कि घर खाली है तो वह चोरी करने के लिए वहां घुसते थे। उन्होंने बताया कि सोने-चांदी के साथ वह जिस घर में चोरी करते थे वहां से जो भी बेशकीमती सामान मिलता था उसको अपने साथ ले जाते थे।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
