छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के बेड़मा गांव में रविवार सुबह शिकार के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जंगली सूअर का शिकार कर रहे एक युवक को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इसके बाद नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर दी है और शिकार में इस्तेमाल की गई भरमार बंदूक जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार दोस्तों के शिकार में दर्दनाक मोड़
मिली जानकारी के अनुसार बेड़मा निवासी चैतराम सलाम अपने चार साथियों के साथ गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर धान के खेत की ओर गया था। इसी दौरान अन्य ग्रामीण सुकदेर कोराम ने खेत में मौजूद जंगली सूअरों पर भरमार बंदूक से फायरिंग की लेकिन गोली सामने खड़े चैतराम सलाम को लग गई। गोली उसके दाएं हाथ और पेट के आर-पार चली गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
युवक के किडनी में छर्रा फंसा
घटना के तुरंत बाद घायल युवक को निजी वाहन से छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की किडनी में छर्रा फंसा हुआ है जिसे निकालने के लिए उसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर घटना में इस्तेमाल की गई भरमार बंदूक जब्त कर ली है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल युवक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
