बिलाईगढ़: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना सलिहा परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित भार्गव के नेतृत्व में “एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
इस दौड़ में थाना सलिहा के पुलिस बल के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकता दौड़ से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
थाना प्रभारी अमित भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखनी चाहिए।”
दौड़ में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरण कर राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।
उपरोक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी देवनारायण साहू,मनोहर पारेश्वर,संतोष राजपूत,नरेंद्र साव,रमेश चंद्रा,सुरेश बर्मन,रथराम साहू, मिथलेश राय, राहुल खूंटे,आनंद पुरैना सहित गणमान्य नागरिकों में संजू साहू भाजपा, जयसिंह नाग मंडल उपाध्यक्ष, शंकर लाल नायक बीजेपी,बाबूलाल ठाकुर बीजेपी,लकेश्वर खटकर,हितेंद्र पांडे, नूतन कुमार साव, रविषधर दीवान, कु. पुष्पा यदु, सुनील कर्स, सुनील यादव, मनहरन यादव इत्यादि शामिल हुए।



- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
