पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती निमिषा पाण्डेय (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री स्नेहिल साहू (रा.पु.से.) द्वारा जिले में हो रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब, नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश के परिपालन में थाना कोसीर पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया है दिनांक 30-10.25 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रीवापर का कन्हैया रात्रे अपने घर पर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के कोसीर पुलिस मौका स्थल पहुंचकर रेड कार्यवाही किया आरोपी कन्हैया रात्रे पिता सुखलाल उम्र 40 वर्ष साकिन रीवापर थाना कोसीर के कब्जे से कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब को समक्ष गवाहन वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया अपराध धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी – कन्हैया रात्रे पिता सुखलाल रात्रे उम्र 40 वर्ष निवासी रीवापर थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी स उ नि मल्होत्रा प्रआर मनींजर सिदार मप्रआर अंजना मिंज, आरक्षक प्रदीप रात्रे, धनसाय कुर्रे, गौतम भारती अमित दिव्य का विशेष योगदान रहा ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
