सारंगढ़ सिटी कोतवाली थाना से महज आधा किलोमीटर दूर इंडोर स्टेड़ियम के पास गदहाभाटा रोड़ जो कि जनपद पंचायत के पीछे पड़ता है वहा पर 25 अक्टूबर की शाम 7 बजे बाईक पर सवार होकर आये 3 युवको ने स्वीपर मोहल्ले के निवासी रिक्की बंधन से मारपीट और गाली गलोच कर तीन हजार रूपये नगद ओर 20 हजार रूपये की कीमती मोबाईल को लूट कर ले गये। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस 309(6) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रिक्की बंधन पिता श्री गनपत बंधन उम्र 21 वर्ष निवासी स्वीपर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 05 सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ0ग0 ) का निवासी है उसने बताया कि दिनांक 25.10.2025 को शाम 7.00 बजे वह कार वाशिंग सेंटर दुकान को बंद करके घुमने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे गधाभांठा रोड में टहल रहा था तभी अनाचक वहां पर तीन लडके बाईक में नशे के हालत में वहां पर आये ओर रिक्की बंधन के उपर बंदूक रखकर पैसा मांगने लगे तो रिक्की ने पेसा देने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे ओर उसके गले को दबाकर एवं हाथ को पकडकर उसके जेब में रखे 3000 रू0 व मोबाईल आई फोन 13 को ले लिये ओर कहने लगे कि तुम यहां से भाग जाओं नहीं तो तुम्हे जान सहित मार देगें बोले जिससे डरकर रिक्की वहा से अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया। तथा सिटी कोतवाली थाना सारंगढ़ आकर पूरे मामले की जानकारी दिया। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस 309(6) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

नशे की लत से बढ़ रहा है क्राईम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में लगातार क्राईम का ग्राफ बढ़ रहा है। अधिकांश मामले मे अपराधियों का नशे में मदहोश होना पाया जा रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस थाना से महज आधा किलोमीटर दूए लूट की वारदात होने साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कानून का भय युवाओ के बीच नही दिख रहा है। नथे मे मदहोश और चूर होकर कई युवा अपराध को अंजाम दे रहे है। नशे के खिलाफ तथा अपराधियो के खिलाफ पुलिस को बड़ा अभियान चलाना होगा।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
