कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक युवक ने अपनी जान देने का प्रयास किया। दरअसल, यह शख्स एक वक़्त पर चार महिलाओं के साथ संबंध में था, जिंदगी मौजमस्ती में कट रही थी, किन्तु एक दिन चारों प्रेमिकाएं एक साथ घर पहुंच गई, इसके बाद शख्स ने ख़ुदकुशी का प्रयास किया और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कूचबिहार के अंतर्गत आने वाले जोरपटकी गांव में स्थानीय मेडिकल स्टोर में काम करने वाला व्यक्ति अपने घर जैसे पहुंचा, तो वहां उसे उसकी चार गर्लफ्रेंड एक साथ मिली। इन चारों को वह एक ही वक़्त पर एक साथ डेट कर रहा था। जब चारों युवतियों को इसकी भनक लगी तो चारों ने एक-दूसरे से संपर्क किया और युवक के घर पहुंच गईं। इसके बाद चारों ने युवक के घर के बाहर जमकर बवाल किया।
इसके बाद प्रेमी अचानक घर के भीतर गया और जहर खा लिया, आनन-फानन में पड़ोसी उसे लेकर माथाभंगा अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे कूचबिहार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं इस मामले में चारों युवतियों ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है, इस कारण पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है, जबकि लड़के के परिवार वाले भी मीडिया के कैमरों से बच रहे हैं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
