सारंगढ़ में 9.36 लाख का अवैध पटाखा पकड़ाया: किराना सामान की आड़ में लाया; किस व्यापारी का है, ये पता नहीं लगा पाई पुलिस…
सारंगढ़ बिलार्ईगढ़ जिले में 9 लाख 36 हजार रुपए का अवैध पटाखा पकड़ाया है। बिलासपुर से माजदा वाहन में एक ड्राइवर स्वराज किराना सामान की आड़ में ये पटाखा ला रहा था। पुलिस को जानकारी लगी तो कार्रवाई हुई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
आरोपी ने 12 खाकी रंग के कार्टून में पटाखे छिपाए थे। उसके पास जीएसटी बिल भी नहीं था, ना ही कोई वैध बिल रखा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालाकि पटाखा किस व्यापारी का है, पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा पाई है।
अवैध पटाखों का व्यापार बढ़ रहा
सारंगढ़ में दीपावली पर्व से पहले लाखों रुपए के अवैध पटाखों का व्यापार लंबे समय से होता आ रहा है। बिना जीएसटी बिल के अवैध पटाखों का सारंगढ़ एक बड़ा केंद्र बन गया है।
सहायक उप निरीक्षक सुनीता अजगले ने बताया कि 11 अक्टूबर 2025 को उन्हें सउनि अरविंद सिंह के साथ कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी।
सूचना के अनुसार, बिलासपुर की ओर से एक स्वराज माजदा वाहन किराना सामान और कपड़ों की आड़ में विस्फोटक सामग्री (पटाखे) लेकर सारंगढ़ आया था।
पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास वाहन (क्रमांक Cg 10 BR 7384) को रोका। वाहन चालक ने अपना नाम प्रकाश साहू (34 वर्ष) बताया। वह बिलासपुर का रहने वाला था।
वैध बिल नहीं दे पाया
मौके पर पूछताछ करने पर उसने 12 खाकी रंग के कार्टून में पटाखे होने की बात स्वीकार की, लेकिन कोई वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया।
वाहन को थाने लाकर गवाहों के सामने 12 कार्टून खोले गए, जिनमें कुल 9.36 लाख रुपए के बाजार मूल्य के पटाखे पाए गए। पुलिस ने अवैध पटाखों और स्वराज माजदा वाहन को जब्त कर लिया है।
आरोपी वाहन चालक प्रकाश साहू के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अभी तक पटाखों के अंतिम प्राप्तकर्ता व्यापारी का पता नहीं लगा पाई है।

- सारंगढ़ में VBG-RAM G कार्यशाला संपन्न, निखिल बानी ने दी स्वरोजगार की गारंटी… - January 29, 2026
- शासकीय विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव की धूम…जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात.. - January 29, 2026
- सारंगढ़ :प्रशासनिक मार्ग पर ‘मानवीय गरिमा’ तार-तार..नंदा चौक से तहसील कार्यालय तक एक भी शौचालय नहीं.. - January 29, 2026
