सारंगढ़ बिलाईगढ़/ कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका परिषद सारंगढ़ डॉ संजय कन्नौजे ने तुर्की तालाब के गार्डन का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि आज हमारा गांव, शहर को साफ करने में जब स्थानीय जनमानस सहयोग करेंगे तो निश्चित ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला स्वच्छ होगा।

डॉ कन्नौजे ने सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र को निर्देश दिए कि तालाब किनारे रेलिंग, व्यायाम उपकरण और झूला आदि को जहां मरम्मत और वेल्डिंग से ठीक किया जा सकता है उसे ठीक करो और मुख्य स्थानों में लाइट की व्यवस्था करें। ऐसे कबाड़नुमा सभी चीजों को यहां से ले जाकर शिफ्ट करो। दीवार का रंगरोगन करें। कलेक्टर ने गुपचुप ठेला संचालकों के द्वारा तालाब में किए गए कचरा को उन्हीं से साफ कराने या साफ नहीं करने पर जुर्माना वसूली करने के निर्देश दिए कि “जो शहर में कचरा फैलाता है उससे ही साफ कराएं, नहीं करे तो जुर्माना की सख्त कार्यवाही करें।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
