सारंगढ़ के गाताडीह मे संगीतमय अखंड नवधा का आयोजन…10 अक्टूबर को श्री रामजानकी विवाह एवं 15 अक्टूबर को होगा श्री रामराज्य अभिषेक प्रसंग…
सारंगढ़ : जिला मुख्यालय से उत्तर दिशा मे 05 किलोमीटर दुरी पर स्थित धार्मिक ग्राम गाताडीह मे अखंड नवधा रामायण का आयोजन 07अक्टूबर से किया जा रहा है, जिसका विसर्जन 16अक्टूबर सहस्त्रधारा के साथ होगा, जिसमे 10 अक्टूबर को श्री राम जानकी विवाह एवं 15 अक्टूबर को श्री राम राज्य का कथा प्रसंग रखा गया है उपरोक्त कथा कार्यक्रम 9 दिन तक चलेगा। अखंड नवधा रामायण में मानस मंडलियों के गायन वादन से प्रतिदिन राम नाम के भक्तिरूपी गंगा बह रही है। उक्त आयोजन के व्यास -लखन दास वैष्णव, आचार्य केशव वैष्णव,
मुख्य यजमान- रोशन चंद्रा, जयंती चंद्रा हैँ, कार्यक्रम मे समस्त गाताडीह के जनमानस की भागीदारी से सम्पन्न हो रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
