सारंगढ़ बिलाईगढ़/ कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन को कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका परिषद सारंगढ़ डॉ संजय कन्नौजे ने गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत सारंगढ़ के पीछे इनडोर स्टेडियम के आसपास का मुआयना किया और सीएमओ को 15 दिन में कचरा संग्रहण स्थल जैसे फैले कचरे को अन्यत्र अनुकूल स्थान में नष्ट करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में सारंगढ़ से झड़पडीह, गधाभाठा मार्ग पर फैले कचरे को हटाने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी को इस मार्ग को मरम्मत करने के भी निर्देश दिए।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




