सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीयक तहसील कार्यालय, जिला कोषालय कक्ष, तहसील न्यायालय, वसूल बकाया नवीस शाखा, नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष, मॉर्डन रिकॉर्ड रूम, सहायक खाद्य शाखा, आवक-जावक शाखा तथा कानूनगो शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील न्यायालय में केस कब-कब लगते हैं, इसकी जानकारी ली और स्पष्ट समय व तिथि का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने वसूली बकाया शाखा का निरीक्षण कर बकाया वसूली की प्रगति जानी। वहीं नोटरी अधिवक्ताओं से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता और व्यवस्थित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

- एसपी सुनील शर्मा के सख्त एक्शन का बड़ा असर, 48 घंटे में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा 1.14 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त… - September 4, 2026
- ग्राम पंचायत कनकबीरा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत.. - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल… - September 4, 2026
