छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के भाड़ी गांव में उल्टी और दस्त के अचानक बढ़ते मामलों ने ग्रामीणों में हड़कंप मचा दिया है। अलग-अलग परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग बीमार हैं और उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, भाड़ी गांव के पनिका पारा की रहने वाली मृतक महिलाओं के परिवार में कई दिनों से दस्त और उल्टी की शिकायत थी। मृतकों में से एक महिला औरत की हालत अचानक बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कदम उठाते हुए 11 मरीजों का उपचार शुरू किया।
इनमें से छह मरीजों का भैयाथान अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। गांव में बढ़ते मामलों के कारण जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने गांव में विशेष कैंप लगाकर सभी ग्रामीणों उपचार कर रही है। यह मामला फूड पॉइज़निंग का बताया जा रहा है, फिलहाल लोगों की जांच जारी है।
- दिसंबर से पहले पक्के मकान का लक्ष्य, एक्शन मोड में सीईओ नायक; 10 पंचायतों में विशेष अभियान… - October 26, 2026
- रामलला-काशी विश्वनाथ के दर्शन कर धन्य हुए 30 श्रद्धालु… - October 26, 2026
- 15 दिन में सड़क सुधारो, वरना उग्र आंदोलन…जर्जर सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग को लेकर NSUI ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन… - October 26, 2026
