सारंगढ़ बिलाईगढ़/समाज कल्याण विभाग के द्वारा आशा निकेतन शासकीय वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया, जहां पर बुजुर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा बुजुर्गों को और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं बुजुर्गो के साथ कैरम खेलकर अतिथियों ने बुजुर्गों का जिंदादिली के साथ जीवन जीने का हौसला अफजाई किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि इस आशा निकेतन पहले एक खंडहर के रूप में बंद था, जिसे आशा निकेतन के रूप में संचालित करने के लिए समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी सहित जिला प्रशासन की हमारी टीम ने लगातार एक माह में इस भवन को आश्रम को मरम्मत कराया। हमें अपने माता पिता का आदर करना चाहिए। उनके जीवन में अकेलापन नहीं होना चाहिए। किसी कार्य के लिए हमेशा अपने माता पिता का सलाह लेना चाहिए। जैसे त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने अपने कावंड में बिठाकर अपने माता पिता को धार्मिक यात्रा करवाया था, ठीक वैसे ही आज छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के बुजुर्गों को अयोध्या, काशी, मथुरा आदि का धार्मिक यात्रा करा रहा है। आप सभी बुजुर्गों के आशीर्वाद से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला निरंतर विकास करता रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि मेरे माता पिता ने अपने माता पिता के सेवा का ही फल है कि मैं इस मुकाम में हूं। माता पिता अपने बच्चों को पालते हैं। वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी ने कहा कि भारत ही एक देश है जहां वृद्धजनों को सम्मानित किया जाता है। माता पिता का आशीर्वाद, वृद्धजनों की सेवा करने से अपने भविष्य में तरक्की होता है। इस अवसर पर एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेंद्र ठाकुर, राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, हरिनाथ खूंटे, नंदकिशोर अग्रवाल, कैजार हुसैन, अब्बास अली, सतीश यादव, पत्रकारगण, उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी आदि उपस्थित थे। अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग के द्वारा की गई थी ।

- माँ परमेश्वरी पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धा, डॉ. सनम जांगड़े ने की सुख-समृद्धि की कामना… - October 17, 2026
- वीर जवानों की गाथा से गूंजा सारंगढ़, शहीद परिवारों का सम्मान… - October 17, 2026
- बिलाईगढ़ में गरबा महोत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग… - October 17, 2026
