डभरा थाना क्षेत्र के बगरेल गांव में पानी बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की है। मृतक सर्वेदास महंत अपने घर के पास स्थित सरकारी बोर का स्टार्टर बदलवाकर पंप चालू कर रहे थे।

वर्ष 2023 में सर्वेदास ने पंच रहते हुए बोर का निर्माण करवाया था। गांव के ही दूर के रिश्तेदारों से पानी के बंटवारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। इसी रंजिश के चलते आरोपी पीलादास महंत, रोहिदास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्णा दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत और सुनील दास महंत हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा और खिड़की तोड़कर सर्वेदास, उनकी पत्नी कांति बाई और बेटे विमल दास महंत पर हमला कर दिया।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
