छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रशासन और नव गुरुकुल ने एक साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है। इसमें क्षेत्र की लड़कियों को पढ़ाई को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके लिए उनको आवास, भोजन और लैपटॉप के साथ-साथ बुनियादी मदद दी जा रही है।

इसके जरिए ऐसी छात्राओं को मदद दी जा रही है, जो पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं। यहां पर लड़कियों को टेक्निकल चीजों की ट्रेनिंग दी जा रही है। उनकी बेसिक जरूरतों का पूरा ख्याल प्रशासन रखता है।
छात्राओं मिल रही उड़ान
छत्तीसगढ़ के जशपुर की एक लाभार्थी छात्रा ने इस योजना पर बात की। वह कहती है कि ‘पैसे की कमी के कारण मैं आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई, लेकिन जब मेरे पिता को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने मुझे तकनीकी कोर्स करने के लिए कहा।’ वह बताती है कि ‘प्रशासन हमें रहने के लिए जगह, भोजन और लैपटॉप के साथ-साथ बुनियादी चीजें प्रोवाइड करवाता है।
क्या है योजना का उद्देश्य?
प्रशासन और नव गुरुकुल ने यह योजना 12वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए शुरू की है। इसके तहत सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए लाइवलीहुड कॉलेज में फ्री सुविधाएं दी जा रही हैं।
इसके अलावा भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर ने हरित अर्थव्यवस्था पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया। इसमें इस बात पर पर चर्चा की गई ति पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आर्थिक विकास कैसे किया जा सकता है।
- NHM महासम्मेलन में उमड़ेगा 18 हजार कर्मचारियों का जनसैलाब, CM साय होंगे मुख्य अतिथि… - June 12, 2026
- एएसपी अविनाश मिश्रा की रणनीति का कमाल, 14 दिन में सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस… - June 12, 2026
- छत्तीसगढ़:वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था नकली गुटखे का खेल, पुलिस ने 12 आरोपियों को दबोचा… - June 12, 2026

