राशन कार्डों में बड़ी गड़बड़ी, 79 हजार हितग्राही बिना आधार के ले रहे राशन, अब कांग्रेस ने की जांच की मांग…
रायगढ़ जिले में राशन कार्डों के सत्यापन के दौरान बड़ी खामियां सामने आई है। जिले में लगभग 79000 हितग्राही ऐसे हैं जिनका राशन कार्ड में नाम तो दर्ज है लेकिन उनकी आधार सीडिंग ही नहीं हुई है। इन हितग्राहियों के नाम से सालों से राशन का आवंटन भी हो रहा है। आंकड़े सामने आने के बाद कांग्रेस गड़बड़ियों का हवाला देते हुए मामले की जांच की मांग कर रही है।
दरअसल, रायगढ़ जिले में 3 लाख 10 हजार राशन कार्डधारी हैं। जिनके 10 लाख 57 हजार 540 हितग्राहियों को हर महीने राशन जारी होता है। राज्य शासन के निर्देश के बाद जब राशन कार्डों का वेरिफिकेशन किया गया तो लगभग 79247 हितग्राही ऐसे मिले जिनका आधार ही राशन कार्ड से मर्ज नहीं था। इनके थंब और आयरिश नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड के मुखिया के नाम से उनके हिस्से का राशन हर महीने जारी हो रहा है। खास बात यह है कि आधार सीडिंग की प्रक्रिया पीछे डेढ़ सालों से चल रही है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इनके आधार राशन कार्ड में मर्ज नहीं किए गए हैं। ऐसे में उन हितग्राहियों के फर्जी होने का अंदेशा है।
आंकड़े सामने आने के बाद कांग्रेस इस मामले में फर्जीवाड़े का अंदेशा जताते हुए जांच की मांग कर रहीहै। कांग्रेस का कहना है कि अगर इन कार्डों की बारीकी से जांच की जाए तो बड़ी गड़बड़ियां उजागर होगी। बाइट 1 शाखा यादव महामंत्री कांग्रेस (काला चेहरा) वीओ 2 इधर मामले में अधिकारी भी आधार सीडिंग नहीं होने की बाद स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कुछ हितग्राही सीनियर सिटीजन तो कुछ बच्चे होने की वजह से उनकी आधार सीडिंग नहीं हो पाई है। सभी कार्डों की जांच की जा रही है। जिन कार्डों में खामियां पाई जाएंगी उन्हें डिलीट किया जाएगा।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
