सारंगढ़-बिलाईगढ़, चंदाई |
सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रथम मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में ग्राम पंचायत चंदाई के यादव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर न केवल संगठन विस्तार पर चर्चा हुई, बल्कि कांग्रेस के स्थायी भवन निर्माण के लिए ऐतिहासिक सहयोग की घोषणा भी की गई।

अनुसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री रमेश खूंटे (रमेश भैया) ने अपनी निजी 10 डिसमिल भूमि कांग्रेस भवन निर्माण के लिए दान देने की घोषणा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज से सीधे संवाद भी किया। यह निर्णय कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला रहा।
इस नेक कार्य में आगे बढ़ते हुए:
श्री विनोद भारद्वाज — जिला पंचायत सदस्य, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति (शहर) एवं जिला महासचिव, युवा कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ — ने एक कमरे के सम्पूर्ण निर्माण व्यय का जिम्मा स्वयं उठाया।
श्री राकेश पटेल — ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष, पूर्व जेल संदर्शक एवं प्रख्यात किसान नेता — ने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कमरे का निर्माण खर्च वहन करने की घोषणा की।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैया ताराचंद देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम साहू, ब्लॉक प्रभारी श्री गोल्डी नायक, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूरज तिवारी एवं श्री घनश्याम मनहर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय दुबे, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव, जिला समन्वयक श्री जितेंद्र पुराइन, युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष श्री राजेंद्र वारे, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सागर दिवान, एवं अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
