मामले का संक्षिप्त विवरण- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में सलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 40 पाव देशी प्लेन मदिरा ,02 बोतल अंग्रेजी शराब जुमला 08 लीटर700 ML शराब और मोटर साइकल के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

दिनांक 01.06.2025 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बोंदा पंचधार मार्ग में एक व्यक्ति बिना नबर के मोटरसाइकिल में शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण गोपाल कोड़ाकु पिता श्यामलाल कोडाकू उम्र 40 वर्ष निवासी तोरेसिंघा थाना बरमकेला निवासी बताया । उसके मोटरसाइकिल को चेक करने पर हैंडल में रखे एक सफेद थैला के अंदर 40 पाव देसी प्लेन मदिरा तथा दो बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब जुमला 8 लीटर 700 एमएल शराब मिला ।शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री हेतु ले जाना बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 8 लीटर 700 एमएल शराब तथा बिना नंबर के होंडा हिट मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-108/2025 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को आज दिनांक 02.06 2025 को रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव स.उ.निरी. सुमन चौहान , आर. दिलीप स्नेही राजकुमार,नर्मदा,प्यारे,दिलीप दिगंबर पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
