कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 मई 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जिला निर्वाचन कार्यालय (सामान्य निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन), स्ट्रांग रूम की बाहर सुरक्षा, मंडी कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की पाली ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरा की निगरानी के बारे में जानकारी ली। मंडी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले के मंडी निरीक्षकों से उनकी वर्तमान ड्यूटी और स्थान के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिले के निर्वाचन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह निरीक्षण निर्वाचन शेड्यूल में शामिल है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- तिलक पर कथित टिप्पणी से स्कूल में विवाद, परिजनों ने जांच की मांग.. - March 14, 2026
- गौधाम योजना की शुरुआत, सालर-सहसपानी गौधाम का वर्चुअल शुभारंभ… - March 14, 2026
- कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश… - March 14, 2026
