रायगढ़/विगत दिनों नगर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में तीन एल्डरमेन विजय चौहान कमलेश यादव नवधा खूंटे का नियुक्ति आदेश जारी किया गया था उस तारतम्य में नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभाकक्ष में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल की उपस्थिति में एसडीएम युगल किशोर उर्वशा के द्वारा तीनो एल्डरमेन को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी उक्त अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में इस नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया व सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे नगर की समस्याओं का निराकरण करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे एवं जनता की सेवा करने का हरसंभव प्रयास करेंगें व शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर हर व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रयासरत रहेंगें।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा उपाध्यक्ष मनीष शर्मा विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा पार्षद गण मोहम्मद इक़बाल उमेश चौहान डोरीलाल चौहान संतोष साहनी पूर्व पार्षद उर्मिला साहू सीएमओ रामायण पांडेय सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
