सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मई 2025/ बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमेरी के हाईस्कूल परिसर में 20 मई क़ो प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर में ग्राम पंचायत अमेरी, देवगांव, बोरे, संडा, बोईरडीह, कोतरा, खैरगढ़ी, बड़े नवापारा, खोरिगांव, झनकपुर पिकरीमाल, धूमाभाठा और उनके आश्रित गांव के साथ जिले के नागरिक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। समाधान शिविर में विकासखंड, अनुभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




