राजधानी रायपुर से लगे आरंग में आज सुबह-सुबह एक 4 महीने का भ्रूण नाली में पड़ा मिला. यह पूरा माममा आरंग के वार्ड नंबर 07 स्थित आजाद चौक का है. भ्रूण दिखते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरंग पुलिस मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

आजीद चौक पर खेल रहे बच्चों की नजर अचानक नाली में बह रहे एक अजीब चीज पर पड़ी. नजदीक जाकर देखने पर देखा तो वह बच्चे का भ्रूण था. इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, भ्रूण करीब चार माह का प्रतीत होता है और उसके सभी अंग विकसित अवस्था में हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह मामला गर्भपात के बाद भ्रूण को ठिकाने लगाने का हो सकता है.
घटना की जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास के क्लिनिकों की भी जांच की जाएगी. पुलिस अब भ्रूण का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है.
नगर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में से एक आजाद चौक में इस तरह का मामला सामने आना प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है.
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
