छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हर कोई घटना से हैरान है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बता दें कि, यह घटना हाउसिंग बोर्ड कालोनी में हुई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई। मृतकों में पति, पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने चारों शव बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
