रायगढ़/कल शुक्रवार सुबह जुटमिल पुलिस ने हरिजनपारा कोड़ातराई में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की। थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेशम चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां संदेही रेशम चौहान को घर पर ही मौजूद पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने शराब बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से 70 नग प्लास्टिक पाउच, प्रत्येक में 100-100 मिलीलीटर भरी हुई महुआ शराब तथा एक 5 लीटर की प्लास्टिक जरकिन में रखी करीब 5 लीटर कच्ची शराब कुल मिलाकर लगभग 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2400 रुपये है। आरोपी रेशम चौहान पिता हेमराम चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोड़ातराई हरिजनपारा के विरुद्ध थाना जुटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक शशिभूषण साहू, नरेश रजक और जितेश्वर प्रसाद चौहान शामिल रहे। जूटमिल पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
