सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध हालात में खेत में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव की है, जहां गांव का निवासी अनिल मरावी गुरुवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था. लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने सुबह खोजबीन शुरू की तो उसका शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
