पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 28/04/2025 थाना डोंगरीपाली के ग्राम पंचायत करपी में चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श निमिषा पांडेय एवं थाना प्रभारी टीकाराम खटकर एवं थाना स्टाफ सम्मिलित हुये तथा ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच, जनप्रतिनिधी गण, गांव के गणमान्य नागरिक एवं महिला पुरूष उपस्थित हुये जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, थाना प्रभारी के द्वारा साइबर फ्रॉड, यातायात के नियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा माल वाहक वाहनों में सवारी नहीं बैठाने, गांव में शराब बंद कराने एवं ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम नशा मुक्त ग्राम बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




