सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के दौर में है। रायगढ़ और चंद्रपुर के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के दौर में वे दो दिन रहेगी। आज रायगढ़ से सीधे बिलाईगढ़ पहुंच बिलाईगढ़ विधानसभा में विधायक, पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ जन के साथ भटगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेगी, बैठक लेंगी और उनसे संगठन के विषय में चर्चा करेंगी। सारंगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद कल दिनांक 28 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे केसरवानी भवन सारंगढ़ विधानसभा के कांग्रेस संगठन की बैठक लेंगी। कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के लिए प्रभारी ज़रिता जी के इस दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में प्रभारी जी का यह दौरा और भी अहम माना जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन और ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा उनके दौरे को लेकर बैठक की व्यापक तैयारियां की जा रही है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
